Translate

Showing posts with label Pudina ka paani. Show all posts
Showing posts with label Pudina ka paani. Show all posts

Monday, June 23, 2014

पुदीने का शरबत - Pudina Juice Recipe

पुदीने का शरबत - Pudina Juice Recipe




पुदीने का शरबत - Pudina Juice Recipe
पुदीने का शरबत - Pudina Juice Recipe

 पुदीना का शरबत गर्मी के मौसम में बहुत ही लाभदायक होता है। यह पेट को ठंढा रखता है और लू से भी बचाता है। सबसे अच्छी बात यह है की इसे बनाना बहुत ही आसान है। आइये अब हम स्वादिष्ट पुदीना का शरबत बनाते हैं।
 

आवश्यक सामग्री:

चार लोगो के लिए-
 
पुदीना - एक गुच्छा
अदरक - एक छोटा टुकड़ा
नींबू रस - एक चम्मच
चीनी - एक कप
पानी - तीन गिलास
बर्फ का टुकड़ा - एक कप
पुदीना की पत्ती - सजाने के लिए
 

विधि:

पुदीने के गुच्छे को अच्छी तरह से साफ़ कर लीजिये और एक बर्तन में रख दीजिये। अब मिक्सी में पुदीना, चीनी, अदरक डालकर अच्छी तरह पीस लीजिये। अब पीसी हुई सामग्री को तीन गिलास पानी में मिलाइये और छान लीजिये। अब सबमे बर्फ मिलाकर चार गिलास में बराबर-बराबर डालकर सबमें नींबू का रस डालकर पुदीने से सजाकर ठंडा- ठंडा शरबत सर्व कीजिये।
 
पुदीना का शरबत बच्चों को जरूर पिलाइये। ये उनके सेहत के लिए भी अच्छा होता है और उनका मनपसंद भी।
 
तैयार है आपका लज़ीज़ जायका.