Translate

Friday, July 11, 2014

मूली चटनी

चटनी  किसी भी परांठे या पूरी के साथ पसंद किया जाता है और मूली की चटनी काफी स्वादिस्ट लगती है। सर्दी हो या गर्मी मूली  की चटनी कभी भी बना सकते है तो आइये आज हम मूली की चटनी बनाते है।

सामग्री
मूली -- एक (मीडियम साइज)
ताजा दही -- आधा कप
हरी मिर्च -- एक (कटी हुई)
हरा धनिया -- एक टेबल स्पून (कटी हुई)
लाल मिर्च -- ¼चम्मच
भुना जीरा -- एक टी स्पून
नमक – स्वादनुसार
 
विधि --
सबसे पहले मूली को अच्छी तरह धो लीजिये, फिर उसे कदूकस कर लीजिये। उसके बाद दही को अच्छी तरह फेंट लीजिये और एक बाउल में रख लीजिये। इसमें कदूकस की हुई मूली मिलाइये। अब इसमें नमक, जीरा और लालमिर्च पाउडर मिलाइये। अब आप इसे छोटे - छोटे कटोरी में डालकर ऊपर से हरी मिर्च और हरी धनिया से सजा कर किसी भी डिश के साथ सर्व कीजिये।

Saturday, July 5, 2014

Paneer Masala - पनीर मसाला

Paneer Masala - पनीर मसाला


Paneer Masala
Paneer Masala
सामग्री :-
(4 लोगों के लिए)
पनीर – 250 ग्राम
प्याज – 2 (यदि आप चाहे तो)
टमाटर - 2
अदरक - आधा इंच
हरी मिर्च - 1
लाल मिर्च – ½चम्मच
नमक - स्वादनुसार
जीरा – ½ टेबल स्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - ¼चम्मच
हींग - एक चुटकी
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
तेजपत्ता - 2
गरम मसाला – ¼ चम्मच
आरारोट – ½ टेबल स्पून
दही – ½ टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून

बनाने की विधि :-
पनीर मसाला(Paneer Masala) बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को मनचाहे आकार में काट लीजिये।

फिर एक बर्तन में ¼ चम्मच धनिया पाउडर, ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दही ,अदरक का पेस्ट और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये.
जब मिश्रण तैयार हो जाये तब उसमे पनीर के टुकड़ो को  लपेट कर एक घंटे के लिए रख दीजिये.
जब एक घंटे हो जाये तब इसका ग्रेवी तैयार करते है. ग्रेवी बनाने के लिए आप कढ़ाई को चुल्हे पर चढ़ाइये जब तक कढ़ाई गरम हो रही हो तब तक टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में बारीक़ पीस लीजिये.
अब कढ़ाई गरम हो गई है इसमें आप तेल डालिये.
जब तेल गरम हो जाये तब इसमें मिश्रण में लपेटा हुआ पनीर डालकर सुनहरा होने तक भुने.
जब पनीर सुनहरा हो जाये तो किसी बर्तन में निकल लीजिये। अब इसी कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालिये और जब तेल गरम हो जाये तो उसमे जीरा, हींग और तेजपत्ता डालिये.
अब इसमें पीसी हुई टमाटर और हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, और मिर्च पाउडर डालकर पांच मिनट तक भुने.
जब मसाले तेल छोड़ने लगे तो उसमे गरम मसाला डालकर ग्रेवी के अनुसार पानी डालिये.
अब इसमें स्वादनुसार नमक डालिये.
एक उबाल आने पर आरारोट का घोल डालिये और मसाले में इसे मिक्स करके पनीर डाल दीजिए.
अब दो मिनट तक पकने के बाद चूल्हा बंद कर दीजिये.
अब आपका बहुत ही टेस्टी, लाजबाब लज़ीज़ जायका पनीर मसाला(Paneer Masala) तैयार है इसे हरे धनिया से सजाकर गरमा-गर्म सर्व कीजिये। आप पनीर मसाला रोटी या चावल किसी के साथ भी खा सकते है.

तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।
Panir Masala

Paalak Paneer - पालक पनीर

Paalak Paneer - पालक पनीर


पनीर की कोई भी रेसिपी बहुत स्वादिस्ट और पौस्टिक होता है. इसमें भी अगर हम पनीर को पालक के साथ बनाते है तो सोने पे सुहागा. क्योकि पनीर अपने आप में पौस्टिक है. उसमे भी पालक जो देखने में जितना हरा-भरा लगता है उतना ही पौस्टिक है. तो आइये आज हम पालक पनीर बनाते है जो खाने में बेहद लजीज लगता है और बनाने में उतना ही आसान है. हम पालक पनीर किसी भी खास मौके पर बना सकते है.
Paalak Paneer
Palak Paneer
सामग्री :-


(4 लोगों के लिए)
पालक – ½किलो

पनीर – 250ग्राम
टमाटर - 2
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 2-3
हल्दी पाउडर – ¼ टी स्पून
कसुरी मेथी - 2टी स्पून
साबुत जीरा – ½चम्मच
हींग - एक चुटकी
लाल मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच
बेसन – 2 टी स्पून
क्रीम - 2 टी स्पून
गरम मसाला – ¼ टी स्पून
निम्बू का रस - 2 टी स्पून
रिफाइन तेल - 4 टेबल स्पून
नमक - स्वादनुसार

बनाने की विधि :-
पालक पनीर Palak Panir बनाने के लिए सबसे पहले हम पालक के पत्तो को तोड़ कर रख लेते है। अब इसे अच्छी तरह धो कर किसी पतीले में पानी और थोड़ा नमक डालकर 5-6 मिनट के लिए तेज आंच पर चढ़ा दीजिये। 5-7 मिनट में पालक उबल जायेगा। अब गैस बंद कर दीजिये.

जब तक पालक ठंडा होता है तब तक मसाले तैयार कर लेते है.
अब टमाटर को धो कर काट लीजिये, हरी मिर्च को भी धो कर टुकड़ो में काट लीजिये, अदरक को भी छिल कर काट लीजिये.
अब सबको मिक्सी में अच्छे से पीस लीजिये. अब कढ़ाई को चूल्हे पर चढ़ा कर गरम कर लीजिये.
जब कढ़ाई गरम हो जाये तो उसमे तेल डालकर गरम कीजिये.
अब उसमे जीरा और हींग डाल दीजिये.
जब जीरा चटक जाये तो उसमे हल्दी पाउडर और कसूरी मेथी डालिये और 2 मिनट भूनिये.
इसके बाद उसमे बेसन डालकर 2 मिनट भूनिये.
अब इसमें टमाटर डालकर अच्छी तरह भूनिये.
जब सारे मसाले भून जाये तब उसमे क्रीम डालकर तब तक भुने जब तक की मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
अब चूल्हे की फ्लेम को बिलकुल कम कर दीजिये,  और ठंडा हो गए पालक को मिक्सी में अच्छी तरह पीस लीजिये.
अब पालक को मसाले में डालकर 2-3 मिनट तक भूनिये.
अब पालक में जितना ग्रेवी रखना है उतना पानी डालिये और 5 मिनट तक पकाइये.
अब पालक ग्रेवी में पनीर को मनचाहे आकार में काटकर डाल दीजिये.
दो मिनट बाद चूल्हे को बंद कर दीजिये.
अब आपका लज़ीज़ पालक पनीर(Palak Paneer) तैयार है। इसमें निम्बू का रस और गरम मसाला डालकर रोटी या चावल के साथ गरमा-गरम सर्व कीजिये।
      तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।

Monday, June 30, 2014

Soyabin Manchurian - सोयाबीन मंचूरियन

Soyabin Manchurian - Soya Manchurian - सोयाबीन मंचूरियन

हमें मंचूरियन खाने का मन होता है तो हम चाह कर भी नहीं बना पाते है, क्योंकि वेज मंचूरियन बनाने में काफी समय लग जाता है। इसीलिए आज मैं आपके लिए बहुत ही इजी और जल्दी बनने वाले सोयाबीन मंचूरियन बनाने जा रही हूँ, जो स्वादिस्ट भी है और बहुत ज्यादा पौष्टिक भी है और सबसे अच्छी बात यह है की आपके बच्चे इसे बहुत ही शौक से खाएंगे.


Soyabin Manchurian
Soyabin Manchurian
सामग्री :-
(4 लोगों के लिए)
सोयाबीन – 2 कप
सोया सॉस – ½ कप
सिरका - 2 चम्मच
टोमैटो सॉस - 4 चम्मच
बारीक़ कटा हरा प्याज - 6
कटा प्याज - 2
बारीक़ कटा लहसुन – 6-7 काली
बारीक़ कटा अदरक - 1 इंच टुकड़ा
बारीक़ कटी शिमलामिर्च - 2
हरीमिर्च पेस्ट - 4 टी स्पून  
कॉर्नफ्लोर - 5 टेबल स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादनुसार


बनाने की विधि :-

सोयाबीन मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले आप सोयाबीन को 15मिनट पानी में भिंगो दीजिये।
फिर उसे पानी से निकल कर निचोड़ दीजिये और एक बरतन में सोयाबीन, 1/2चम्मच नमक, 1 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट और 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स कर के एक तरफ रख दीजिये।
अब चूल्हे पर एक कढ़ाई चढ़ाये और उसे गर्म होने दीजिये।
जब कढ़ाई गरम हो जाये तो उसमे एक चम्मच तेल डालिये और उसमे मेरिटिन किया हुआ सोयाबीन डालिये और उसे हल्का ब्रॉउन होने तक भून लीजिये।
अब भुने हुए सोयाबीन को एक तरफ रख लीजिये।
इसके बाद उसी कढ़ाई में एक चम्मच और तेल डालिये और जब तेल गरम हो जाये तब उसमे प्याज, हरी मिर्च पेस्ट, टोमैटो सॉस और बारीक़ कटा अदरक-लहसुन मिलाइये।
इसके बाद सोयाबीन डाल कर अच्छी तरह मिलाइये।
इन्हे 2 मिनट भुनने के बाद इसमें दो कप पानी डालिये और अच्छी तरह मिलाइये।
फिर इसमें सिरका, शिमलामिर्च और आवश्यक्तानुशार नमक मिलाइये और 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाइये।
अब बचे हुए कॉर्नफ्लोर को 3-4 चम्मच पानी में मिलाइये और इसे कढ़ाई में डाल दीजिये।
अब इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाइये।
अब आपका सोयाबीन मंचूरियन तैयार है आप इसे कटे हुए हरे प्याज से सजाकर गरमा - गरम सोयाबीन मंचूरियन सर्व कीजिये।
तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।
http://lazizjaika.blogspot.in/

Sunday, June 29, 2014

Fruit Milk Shake - फ्रूट मिल्क शेक

 

Fruit Milk Shake - फ्रूट मिल्क शेक



 

Mix Fruit Shake
Mix Fruit Shake

सामग्री :-

(4 लोगों के लिए)
दूध – ½किलो
चीनी – 2 टेबल स्पून
फल का रस - 1 गिलास
बर्फ के टुकड़े – ½कप
बनाने की विधि :-
सबसे पहले आपको जो पसंद है उस फल का रस तैयार कर लीजिये। अब आप दूध को चूल्हे पर चढ़ाये जब दूध उबलने लगे तब उसमे आप चीनी मिलाइये ताकि चीनी दूध में अच्छी तरह से मिक्स हो जाये। जब दूध अच्छे से उबल जाये तब उसे चूल्हे से उतार कर थोरे देर तक यूँही रहने दे. अब दूध को ठंडा होने के लिए फ्रीज़ में रख दीजिये।जब दूध ठंडा हो जाये तब उसे फ्रीज़ से निकालकर उसमे फल का रस मिलाकर मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये। अब इस मिल्क शेक को गिलास में डालकर सबमे बर्फ का टुकड़ा डालिये और ठंडा फ्रूट मिल्क शेक सर्व कीजिये।

तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।

Friday, June 27, 2014

Banana Shake - Banana Milk Shake

Banana Shake - How to make Banana Milk Shake



Banana Milk Shake
Banana Milk Shake
 
सामग्री :-
(6 लोगों के लिए)
केला -2
ठंडा दूध - 2 गिलास
काजू - 6
बादाम - 6
वनीला आइसक्रीम - 1कप
चीनी - ½कप
बर्फ के टुकड़े - 6   

बनाने की विधि :-
सबसे पहले आप दूध को उबाल कर ठंडा होने के लिए फ्रीज़ में रख दीजिये। उसके बाद दूध, केला, चीनी और बर्फ के टुकड़े को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छे से फेंट लीजिये। अब इसे 6 गिलास में बराबर - बराबर डालकर उसके ऊपर वनीला आइसक्रीम डालिये और बादाम तथा काजू के छोटे - छोटे टुकड़ो से सजाकर ठंडा-ठंडा, कूल-कूल Banana Shake सर्व कीजिये।

तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।

Chocolate Milk Shake - How to make Chocolate Milk Shake

Chocolate Milk Shake - How to make Chocolate Milk Shake


Chocolate Milk Shake
Chocolate Milk Shake



सामग्री :-
चॉकलेट पाउडर - 2 टी स्पून
दूध- 1 लीटर
कॉफ़ी पाउडर – ½टी स्पून
चीनी – ½ कप
थोड़े से चॉकलेट
बर्फ़ के  टुकड़े - 4

बनाने की विधि :-
आइये अब हम Chocolate Milk Shake बनाते हैं। सबसे पहले हम एक ब्लेंडर लेते हैं और उसमें दूध (उबला हुआ और ठंडा किया हुआ) डालते हैं।  फिर उसमें चॉकलेट पाउडर, कॉफ़ी पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेते हैं। अब इस Chocolate Milk Shake को गिलास में डालते हैं और उसमे बर्फ का टुकड़ा डालकर, ऊपर से थोड़ा-थोड़ा चॉकलेट डालकर ठंडा-ठंडा Chocolate Milk Shake सर्व कीजिये।
तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।