Translate

Monday, June 30, 2014

Soyabin Manchurian - सोयाबीन मंचूरियन

Soyabin Manchurian - Soya Manchurian - सोयाबीन मंचूरियन

हमें मंचूरियन खाने का मन होता है तो हम चाह कर भी नहीं बना पाते है, क्योंकि वेज मंचूरियन बनाने में काफी समय लग जाता है। इसीलिए आज मैं आपके लिए बहुत ही इजी और जल्दी बनने वाले सोयाबीन मंचूरियन बनाने जा रही हूँ, जो स्वादिस्ट भी है और बहुत ज्यादा पौष्टिक भी है और सबसे अच्छी बात यह है की आपके बच्चे इसे बहुत ही शौक से खाएंगे.


Soyabin Manchurian
Soyabin Manchurian
सामग्री :-
(4 लोगों के लिए)
सोयाबीन – 2 कप
सोया सॉस – ½ कप
सिरका - 2 चम्मच
टोमैटो सॉस - 4 चम्मच
बारीक़ कटा हरा प्याज - 6
कटा प्याज - 2
बारीक़ कटा लहसुन – 6-7 काली
बारीक़ कटा अदरक - 1 इंच टुकड़ा
बारीक़ कटी शिमलामिर्च - 2
हरीमिर्च पेस्ट - 4 टी स्पून  
कॉर्नफ्लोर - 5 टेबल स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादनुसार


बनाने की विधि :-

सोयाबीन मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले आप सोयाबीन को 15मिनट पानी में भिंगो दीजिये।
फिर उसे पानी से निकल कर निचोड़ दीजिये और एक बरतन में सोयाबीन, 1/2चम्मच नमक, 1 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट और 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स कर के एक तरफ रख दीजिये।
अब चूल्हे पर एक कढ़ाई चढ़ाये और उसे गर्म होने दीजिये।
जब कढ़ाई गरम हो जाये तो उसमे एक चम्मच तेल डालिये और उसमे मेरिटिन किया हुआ सोयाबीन डालिये और उसे हल्का ब्रॉउन होने तक भून लीजिये।
अब भुने हुए सोयाबीन को एक तरफ रख लीजिये।
इसके बाद उसी कढ़ाई में एक चम्मच और तेल डालिये और जब तेल गरम हो जाये तब उसमे प्याज, हरी मिर्च पेस्ट, टोमैटो सॉस और बारीक़ कटा अदरक-लहसुन मिलाइये।
इसके बाद सोयाबीन डाल कर अच्छी तरह मिलाइये।
इन्हे 2 मिनट भुनने के बाद इसमें दो कप पानी डालिये और अच्छी तरह मिलाइये।
फिर इसमें सिरका, शिमलामिर्च और आवश्यक्तानुशार नमक मिलाइये और 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाइये।
अब बचे हुए कॉर्नफ्लोर को 3-4 चम्मच पानी में मिलाइये और इसे कढ़ाई में डाल दीजिये।
अब इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाइये।
अब आपका सोयाबीन मंचूरियन तैयार है आप इसे कटे हुए हरे प्याज से सजाकर गरमा - गरम सोयाबीन मंचूरियन सर्व कीजिये।
तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।
http://lazizjaika.blogspot.in/

Sunday, June 29, 2014

Fruit Milk Shake - फ्रूट मिल्क शेक

 

Fruit Milk Shake - फ्रूट मिल्क शेक



 

Mix Fruit Shake
Mix Fruit Shake

सामग्री :-

(4 लोगों के लिए)
दूध – ½किलो
चीनी – 2 टेबल स्पून
फल का रस - 1 गिलास
बर्फ के टुकड़े – ½कप
बनाने की विधि :-
सबसे पहले आपको जो पसंद है उस फल का रस तैयार कर लीजिये। अब आप दूध को चूल्हे पर चढ़ाये जब दूध उबलने लगे तब उसमे आप चीनी मिलाइये ताकि चीनी दूध में अच्छी तरह से मिक्स हो जाये। जब दूध अच्छे से उबल जाये तब उसे चूल्हे से उतार कर थोरे देर तक यूँही रहने दे. अब दूध को ठंडा होने के लिए फ्रीज़ में रख दीजिये।जब दूध ठंडा हो जाये तब उसे फ्रीज़ से निकालकर उसमे फल का रस मिलाकर मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये। अब इस मिल्क शेक को गिलास में डालकर सबमे बर्फ का टुकड़ा डालिये और ठंडा फ्रूट मिल्क शेक सर्व कीजिये।

तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।

Friday, June 27, 2014

Banana Shake - Banana Milk Shake

Banana Shake - How to make Banana Milk Shake



Banana Milk Shake
Banana Milk Shake
 
सामग्री :-
(6 लोगों के लिए)
केला -2
ठंडा दूध - 2 गिलास
काजू - 6
बादाम - 6
वनीला आइसक्रीम - 1कप
चीनी - ½कप
बर्फ के टुकड़े - 6   

बनाने की विधि :-
सबसे पहले आप दूध को उबाल कर ठंडा होने के लिए फ्रीज़ में रख दीजिये। उसके बाद दूध, केला, चीनी और बर्फ के टुकड़े को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छे से फेंट लीजिये। अब इसे 6 गिलास में बराबर - बराबर डालकर उसके ऊपर वनीला आइसक्रीम डालिये और बादाम तथा काजू के छोटे - छोटे टुकड़ो से सजाकर ठंडा-ठंडा, कूल-कूल Banana Shake सर्व कीजिये।

तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।

Chocolate Milk Shake - How to make Chocolate Milk Shake

Chocolate Milk Shake - How to make Chocolate Milk Shake


Chocolate Milk Shake
Chocolate Milk Shake



सामग्री :-
चॉकलेट पाउडर - 2 टी स्पून
दूध- 1 लीटर
कॉफ़ी पाउडर – ½टी स्पून
चीनी – ½ कप
थोड़े से चॉकलेट
बर्फ़ के  टुकड़े - 4

बनाने की विधि :-
आइये अब हम Chocolate Milk Shake बनाते हैं। सबसे पहले हम एक ब्लेंडर लेते हैं और उसमें दूध (उबला हुआ और ठंडा किया हुआ) डालते हैं।  फिर उसमें चॉकलेट पाउडर, कॉफ़ी पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेते हैं। अब इस Chocolate Milk Shake को गिलास में डालते हैं और उसमे बर्फ का टुकड़ा डालकर, ऊपर से थोड़ा-थोड़ा चॉकलेट डालकर ठंडा-ठंडा Chocolate Milk Shake सर्व कीजिये।
तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।

Wednesday, June 25, 2014

Aam ka panna- Mango Panna Recipe - आम का पन्ना

आम का पन्ना - Aam ka panna- Mango Panna Recipe






सामग्री :-
कच्चा आम - ½किलो
चीनी - 200 ग्राम 
भुना जीरा पाउडर - 2 tea spoon
काली  मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
काला नमक - स्वादानुसार
चीनी – 200ग्राम
पुदीना - एक गुच्छा

बनाने की विधि :-
 
सबसे पहले आम को अच्छे तरह से धो लीजिये और कूकर में डालकर दो सिटी आने तक उबाल लीजिये। जब आम उबल जाये तो उसे ठंडा कर के छिल लीजिये और उसके गुठली को निकाल कर आम को मिक्सी में डाल लीजिये और उसकेउसमे चीनी पुदीना डालकर पीस लीजिये। अब पीसी हुई आम को १ १/२  लीटर पानी में मिलाये। और उसमे काली मिर्च , भुना हुआ जीरा मिलाइये अब तैयार है आपका आम पन्ना अब इसमें बर्फ डालकर पुदीना से सजा कर ठंडा - ठंडा सर्व कीजिये।
तैयार है आपका लज़ीज़ जायका।

Badam Milk Shake Recipe - बादाम मिल्क शेक

बादाम मिल्क शेक - Badam Milk Shake Recipe

Badam Milk Shake Recipe
Badam Milk Shake Recipe


सामग्री :-

(दो लोगो के लिए)
दूध - ५०० ग्राम
बादाम - २०-२२
छोटी इलायची - २
चीनी - दो टेबल स्पून
बर्फ के टुकड़े - ४
 
बनाने की विधि :-
 
अगर आपको सुबह बादाम शेक बनाना है तो आप रात में ही बादाम को पानी में भिंगो दीजिये। अब भिंगोये हुए बादाम को अच्छे से छिल लीजिये। फिर ब्लेंडर में बादाम को डालिये, चीनी और इलायची भी डालिये और थोड़ा दूध डालकर अच्छे से पीस लीजिये।अब दूध को फ्रीज़ से निकालिये [दूध को उबाल कर ठंडा करना है ] और पीसी हुई सामग्री को ठन्डे दूध में मिलाइये और मिलाकर छनी से छान लीजिये। अब इनको गिलास में डालिये और बर्फ डालकर ऊपर से बादाम का टुकड़ा डालकर  सजाइये अब ठंडा - ठंडा बादाम शेक सर्व कीजिये। 
तैयार है आपका लज़ीज़ जायका, बादाम मिल्क शेक - Badam Milk Shake Recipe।

Monday, June 23, 2014

पुदीने का शरबत - Pudina Juice Recipe

पुदीने का शरबत - Pudina Juice Recipe




पुदीने का शरबत - Pudina Juice Recipe
पुदीने का शरबत - Pudina Juice Recipe

 पुदीना का शरबत गर्मी के मौसम में बहुत ही लाभदायक होता है। यह पेट को ठंढा रखता है और लू से भी बचाता है। सबसे अच्छी बात यह है की इसे बनाना बहुत ही आसान है। आइये अब हम स्वादिष्ट पुदीना का शरबत बनाते हैं।
 

आवश्यक सामग्री:

चार लोगो के लिए-
 
पुदीना - एक गुच्छा
अदरक - एक छोटा टुकड़ा
नींबू रस - एक चम्मच
चीनी - एक कप
पानी - तीन गिलास
बर्फ का टुकड़ा - एक कप
पुदीना की पत्ती - सजाने के लिए
 

विधि:

पुदीने के गुच्छे को अच्छी तरह से साफ़ कर लीजिये और एक बर्तन में रख दीजिये। अब मिक्सी में पुदीना, चीनी, अदरक डालकर अच्छी तरह पीस लीजिये। अब पीसी हुई सामग्री को तीन गिलास पानी में मिलाइये और छान लीजिये। अब सबमे बर्फ मिलाकर चार गिलास में बराबर-बराबर डालकर सबमें नींबू का रस डालकर पुदीने से सजाकर ठंडा- ठंडा शरबत सर्व कीजिये।
 
पुदीना का शरबत बच्चों को जरूर पिलाइये। ये उनके सेहत के लिए भी अच्छा होता है और उनका मनपसंद भी।
 
तैयार है आपका लज़ीज़ जायका.