आम का शेक - Mango Milk Shake Recipe
![]() |
| आम का शेक - Mango Shake Recipe |
गर्मी की छुट्टियों में फलों का राजा आम और दूध एवं ड्राई फ्रूट्स से बना हुआ मैंगो शेक बच्चों के लिए बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें आम का स्वाद, दूध की ताकत और ड्राई फ्रूट्स की पौष्टिकता भरपूर मिलती है। बच्चे भी बड़े मजे से इसे पीयेंगे। गर्मी में यह आपको और मेहमानों को भी ताजगी देगा। आइये आपका मानगो शेक चुटकियों में बनाते हैं।
आवश्यक सामग्री:
पका हुआ आम – ½किलो
चीनी - 1 कप
उबला हुआ दूध - 1 किलो(ठंडा)
बर्फ का टुकड़ा – ½ कप
वनीला आइसक्रीम – 1 कप(आप चाहे तो कोई जरुरी नहीं है)
बनाने की विधि:
आम का छिलका उतार लीजिये और उसे मिक्सी में डाल दीजिये। फिर उसमे चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये। जब आम और चीनी मिक्स हो जाये तब उसमे दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये अब उसमे बर्फ का टुकड़ा डालकर मिला लीजिये।अब आप इसमें चाहे तो आइसक्रीम डालिये या मत डालिये। तैयार है आपका मनपसंद ठंडा - ठंडा मैंगो शेक अब आप इसे सर्व कीजिये।
तैयार है मनपसंद आम का शेक (Mango Shake)।
तैयार है आपका लज़ीज़ जायका.

No comments:
Post a Comment